Rohtas News: विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Friday, Jul 07, 2023-05:36 PM (IST)

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले में खाना-खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पाइजनिंग की वजह से बीमार हुए सभी लोगों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल ये लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले सूर्यपुरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि वे लोग चावल-दाल तथा भिंडी की सब्जी खाए थे। लेकिन खाना खाने के कुछ घंटे के बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। बीमार लोगों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं। सभी बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static