Muzaffarpur News: आदित्य एल-1 की सफलता के लिए बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में किया गया हवन यज्ञ

Saturday, Sep 02, 2023-02:39 PM (IST)

मुज़फ़्फ़रपुर(संतोष तिवारी): बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में ब्रह्मपुरा बाबा सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आज इसरो के आदित्य एल-1 की सफलता के लिए पूजा और हवन यज्ञ किया गया।

PunjabKesari

इस मौके पर बाबा सर्वेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी संजय ओझा ने बताया कि हम लोगों ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद अब इसरो के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की सफल लॉन्चिंग को लेकर हवन यज्ञ और पूजन कार्य किए। ताकि भारतीय वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई गई इस सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लांचिंग की जा सके। स्थानीय हर्षवर्धन ठाकुर ने बताया कि बेहद कम समय में और 400 करोड़ में जिस प्रकार से इसरो के वैज्ञानिकों ने अपनी गुणवत्ता और मेहनत को साबित किया हैं। यह दुनिया के बड़े देशों के अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा और अन्य यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में मैं खुद प्रार्थना कर रहा हूं और भारतीय वैज्ञानिकों को विशेष रूप से शुभकामना और बधाई दे रहा हूं।

PunjabKesari

बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता के कुछ दिन बाद भारत ने शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य एल-1' को भी लॉन्च किया। आदित्य एल 1 सैटेलाइट को PSLV C 57 के द्वारा लॉन्च किया गया जो कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया गया। गौरतलब हो कि आदित्य एल 1 लॉन्च होने के 4 महीने बाद अपनी जगह पर पहुंचेगा। वहीं, इसको लेकर के मुजफ्फरपुर के पुरोहित और अन्य लोगों ने भगवान से इसके सफल लॉन्चिंग और प्रक्षेपण के लिए प्रार्थना किया है और पूजन हवन और यज्ञ किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static