मुज़फ़्फरपुर में फोरलेन पर खौफनाक हादसा! गलत दिशा में खड़ी स्कूल बस से टकराई स्कार्पियो, उड़े परखच्चे.....12 लोग घायल

Friday, Dec 05, 2025-03:28 PM (IST)

मुज़फ़्फरपुर: बिहार के मुज़फ़्फरपुर से एक दिल दहलाने वाले हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल यहां फोरलेन में गलत दिशा में खड़ी बस से तेज रफ्तार स्कार्पियो टकरा गई। वहीं स्कार्पियो में सवार 12 लोग इस खौफनाक घटना का शिकार हुए। वहीं 11 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी घायल लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे का मंजर देख लोग सिहर उठे।

श्राद्धकर्म के बाद लौट रहे थे पहलेजा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी फोरलेन की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग श्राद्धकर्म के बाद पहलेजा लौट रहे थे। फोरलेन पर गलत दिशा में खड़ी बस से तेज रफ्तार स्कार्पियो टकराने से हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के अगला हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने दरवाज़े तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को जब्त कर बस चालक की तलाश में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static