टूर पर जा रही स्कूल बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दो शिक्षकों की मौत, 16 घायल
Tuesday, Feb 17, 2026-10:59 AM (IST)
Road Accident : बिहार में रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्र में शैक्षणिक परिभ्रमण बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो शिक्षकों की मौत हो गई तथा पांच शिक्षक और 11 छात्र घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कैमूर जिले के चैनपुर अंचल के मध्य विद्यालय बढ़ौना की शैक्षणिक परिभ्रमण बस सोमवार की रात छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे सोहसा गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच शिक्षक और 11 छात्र घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- होटल ताज में घुसे 3 आतंकवादी! धमाकों से दहला इलाका और डेढ़ घंटे तक बंधक बनी रहीं 100 जानें, फिर जो हुआ...
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में किया जा रहा है।

