भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 20 फीट गहरे गढ्ढे में गिरी कार; मचा कोहराम

Saturday, Mar 21, 2026-02:25 PM (IST)

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां रफ्तार ट्रक और एक कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर का प्रभाव इतना शक्तिशाली था कि कार सड़क से करीब 20 फीट नीचे गहरे गड्ढे में जा गिरी। वहीं, टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, जिले के सकरा थाना क्षेत्र की है। कार में सवार चारों व्यक्ति मुजफ्फरपुर के सुमेरा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सकरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

इधर हादसे में बुरी तरह जख्मी हुए चारों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ।  फिलहाल, पुलिस घायलों के परिजनों को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static