दर्दनाक हादसे में लोजपा नेता की मौत, डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार... उड़े परखच्चे; 2 की हालत गंभीर

Monday, Feb 23, 2026-10:15 AM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के युवा नेता अमन कुमार की मौत हो गई। अमन अपने दो साथियों के साथ मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। वहीं इस हादसे में अमन कुमार की जान चली गई। वहीं इस हादसे में दो अन्य लोगों की मौत हो गई।

डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार... उड़े परखच्चे 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी पहले डिवाइडर से जोरदार टकराई और फिर अनियंत्रित होकर कई बार पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक कार के अंदर फंस गए। घटना का भयावह मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। उनके दो साथी अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

तेज रफ्तार बनी काल

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस हादसे की वजह गाड़ी की अत्यधिक रफ्तार मानी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुर्की थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उनकी मौत की खबर सुनते ही उनके गांव और लोजपा दफ्तर में सन्नाटा पसर गया है। वहीं परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static