Gold Rate Today: सोने की रफ्तार पर लगा ब्रेक, 24 कैरेट गोल्ड हुआ सस्ता, जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Saturday, Jan 31, 2026-04:23 PM (IST)

Gold Rate Today: लगातार रिकॉर्ड बना रहा सोना आखिरकार फिसल गया है। 31 जनवरी 2026 की सुबह बिहार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना में 24 कैरेट सोना घटकर 1,69,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार से कमजोर संकेत, डॉलर की मजबूती और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली का असर सीधे बिहार के सर्राफा बाजार पर दिखा है।

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (31 January)

शहर    22 कैरेट (₹/10 ग्राम)    24 कैरेट (₹/10 ग्राम)

  • पटना    1,55,240    1,69,340
  • गया    1,55,140    1,69,240
  • भागलपुर    1,55,240    1,69,340
  • मुजफ्फरपुर    1,55,090    1,69,190
  • दरभंगा    1,55,140    1,69,240
  • पूर्णिया    1,55,090    1,69,190
  • बिहारशरीफ    1,55,240    1,69,340

सर्राफा बाजार के मुताबिक शहर और मेकिंग चार्ज के हिसाब से भाव में हल्का अंतर संभव है।

क्यों टूटा सोने का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का स्पॉट प्राइस 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में मजबूती, वैश्विक बाजारों में दबाव और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली। इन वजहों से सोने की चाल फिलहाल धीमी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static