Gold Price Today: सोने की कीमत आज घटी या बढ़ी? जानें आपके शहर में किस रेट पर बिक रहा सोना

Tuesday, Mar 17, 2026-04:38 PM (IST)

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर ईरान को लेकर बढ़ते भू-राजनीतिक हालात का असर अब सोने की कीमतों पर साफ दिखने लगा है। हफ्ते की शुरुआत के बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही सोना फिर महंगा हो गया। बिहार के सर्राफा बाजारों—पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर—में भी दामों में तेजी देखने को मिली है।

MCX पर सोना तेज, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में मंगलवार दोपहर तक करीब 651 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इसके साथ ही भाव बढ़कर लगभग 1,56,387 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,736 रुपये पर बंद हुआ था। बाजार जानकारों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता के चलते निवेशक फिर से सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।

IBJA रेट: सुबह से दोपहर तक बढ़ा सोना

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को सुबह से दोपहर तक सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

कैरेट के हिसाब से आज का रेट (प्रति 10 ग्राम)

  • 24 कैरेट: ₹1,55,714   ₹1,56,042
  • 23 कैरेट: ₹1,55,090  ₹1,55,417
  • 22 कैरेट: ₹1,42,634   ₹1,42,934
  • 18 कैरेट: ₹1,16,786   ₹1,17,032
  • 14 कैरेट: ₹91,093   ₹91,285

बिहार के शहरों में आज का सोने का भाव

बिहार के प्रमुख शहरों में गहनों के रेट (Jewellery Price) में भी तेजी देखने को मिली है।

पटना (Patna Gold Rate Today)

  • 24 कैरेट: ₹1,58,670
  • 22 कैरेट: ₹1,45,450
  • 18 कैरेट: ₹1,19,020

📍 गया (Gaya Gold Price)

  • 24 कैरेट: ₹1,58,500 (लगभग)
  • 22 कैरेट: ₹1,45,300
  • 18 कैरेट: ₹1,18,900

 मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Gold Rate)

  • 24 कैरेट: ₹1,58,600
  • 22 कैरेट: ₹1,45,400
  • 18 कैरेट: ₹1,19,000

 भागलपुर (Bhagalpur Gold Price)

  • 24 कैरेट: ₹1,58,550
  • 22 कैरेट: ₹1,45,350
  • 18 कैरेट: ₹1,18,950

नोट: अलग-अलग ज्वेलर्स में मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।

कल क्या रहा था हाल?

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई थी। 24 कैरेट सोना करीब ₹2,950 सस्ता होकर ₹1,60,250 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों में हल्की गिरावट रही, जिससे घरेलू बाजार पर भी असर पड़ा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static