Gold Price Today: सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले देखें 10 ग्राम का नया रेट
Saturday, Mar 14, 2026-04:27 PM (IST)
Gold Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सतर्कता के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी क्रम में भारतीय सर्राफा बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
इस गिरावट के बाद 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना करीब 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखी गई। बिहार में भी सर्राफा बाजार इसी ट्रेंड को फॉलो कर रहा है और पटना समेत कई शहरों में सोने के दाम में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है।
MCX पर भी सोने के वायदा भाव में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान यह करीब 66 रुपये घटकर लगभग 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी 2026 को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई स्तर तक पहुंच गया था।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमत इस प्रकार है—
- 24 कैरेट सोना: ₹1,58,399
- 23 कैरेट सोना: ₹1,57,765
- 22 कैरेट सोना: ₹1,45,093
- 18 कैरेट सोना: ₹1,18,799
- 14 कैरेट सोना: ₹92,663
चूंकि सर्राफा बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहता है, इसलिए सप्ताहांत में यही रेट मान्य माना जाता है।
पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
बिहार के सर्राफा बाजार में भी इसी ट्रेंड के अनुसार सोने की कीमत तय हो रही है। नीचे कुछ प्रमुख शहरों के अनुमानित रेट दिए जा रहे हैं (प्रति 10 ग्राम)—
- शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
- पटना ₹1,59,710 ₹1,46,400 ₹1,19,790
- मुजफ्फरपुर ₹1,59,650 ₹1,46,350 ₹1,19,700
- गया ₹1,59,600 ₹1,46,300 ₹1,19,650
- भागलपुर ₹1,59,680 ₹1,46,380 ₹1,19,720
- दरभंगा ₹1,59,640 ₹1,46,340 ₹1,19,690
(नोट: शहरों में ज्वेलरी शॉप और मेकिंग चार्ज के अनुसार कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है।)
पिछले कारोबारी दिन क्या था सोने का भाव
सर्राफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार पिछले सत्र में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। 24 कैरेट सोना करीब 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 5,088 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई, जिससे घरेलू बाजार में भी कीमतों पर असर पड़ा।

