Gold Price Today : वैश्विक तनाव के बीच सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Wednesday, Mar 11, 2026-04:32 PM (IST)
Gold Price Today :अंतरराष्ट्रीय हालात और वैश्विक बाजार के संकेतों के बीच बुधवार 11 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में हलचल देखने को मिली। अमेरिका-इजराइल और ईरान से जुड़े तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर झुक रहे हैं, जिसके कारण सर्राफा बाजार और वायदा बाजार दोनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर तक सोने का वायदा भाव करीब 0.48 प्रतिशत गिरकर 778 रुपये कम होकर 1,62,525 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,63,303 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुका है। वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 5,172.86 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।
IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह और दोपहर के बीच सोने के रेट में हल्की बढ़त देखी गई।
- कैरेट सुबह का रेट (₹/10 ग्राम) दोपहर का रेट (₹/10 ग्राम)
- 24 कैरेट 1,60,188 1,60,692
- 23 कैरेट 1,59,547 1,60,049
- 22 कैरेट 1,46,732 1,47,194
- 18 कैरेट 1,20,141 1,20,519
- 14 कैरेट 93,710 94,005
बिहार के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
बिहार में भी सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतें राष्ट्रीय रुझानों के अनुसार तय हो रही हैं। पटना समेत कई शहरों में ज्वेलरी खरीदने वाले लोग रोजाना भाव पर नजर बनाए हुए हैं।
- शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
- पटना 1,63,360 1,49,750 1,22,530
- गया 1,63,200 (लगभग) 1,49,600 (लगभग) 1,22,400 (लगभग)
- मुजफ्फरपुर 1,63,350 (लगभग) 1,49,700 (लगभग) 1,22,500 (लगभग)
- भागलपुर 1,63,300 (लगभग) 1,49,650 (लगभग) 1,22,450 (लगभग)
(नोट: ज्वेलरी शॉप के अनुसार मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है।)
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वायदा बाजार में भी दिखी तेजी
मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया था। MCX में अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,853 रुपये बढ़कर 1,62,252 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था और इसमें हजारों लॉट का कारोबार दर्ज किया गया।

