Gold Price Today: युद्ध के बीच सोने के दाम में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले जरूर देखें आज का ताजा रेट

Thursday, Mar 12, 2026-04:20 PM (IST)

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का असर अब सोने की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। देश के वायदा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। इसका असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी देखने को मिला, जहां पटना सहित कई शहरों में सोने के रेट में बदलाव हुआ है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में गुरुवार दोपहर सोने के वायदा भाव में करीब 0.05% की गिरावट आई। इसके बाद कीमत लगभग 75 रुपये घटकर 1,61,714 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना करीब 1,61,789 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि इस साल 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव (10 ग्राम)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिन के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

  • कैरेट    सुबह का रेट    दोपहर का रेट
  • 24 कैरेट    ₹1,60,230    ₹1,59,624
  • 23 कैरेट    ₹1,59,588    ₹1,58,985
  • 22 कैरेट    ₹1,46,771    ₹1,46,216
  • 18 कैरेट    ₹1,20,173    ₹1,19,718
  • 14 कैरेट    ₹93,735    ₹93,380

बिहार के प्रमुख शहरों में आज का सोना भाव (10 ग्राम)

बिहार के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। शहर के हिसाब से 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं:

  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • पटना    ₹1,62,270    ₹1,48,750    ₹1,21,720
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,62,100    ₹1,48,600    ₹1,21,500
  • गया    ₹1,62,050    ₹1,48,550    ₹1,21,420
  • भागलपुर    ₹1,62,200    ₹1,48,700    ₹1,21,650
  • दरभंगा    ₹1,62,150    ₹1,48,620    ₹1,21,530

दिल्ली में क्या है सोने का भाव

सर्राफा बाजार के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,65,600 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर भी लगातार पड़ रहा है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप बिहार में सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  • हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें
  • अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग हो सकता है
  • ज्वेलर्स से बिल जरूर लें

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static