Gold Price Today: सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Friday, Mar 13, 2026-04:24 PM (IST)

Gold Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार 13 मार्च 2026 को वायदा बाजार में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर खुदरा बाजार पर भी दिख रहा है। बिहार में ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए यह अहम अपडेट है क्योंकि कई शहरों में सोना थोड़ा सस्ता हुआ है।

MCX पर सोने के वायदा भाव में गिरावट

Multi Commodity Exchange of India पर शुक्रवार दोपहर बाद सोने का वायदा भाव करीब 0.52% गिरकर 828 रुपये कम होकर 1,59,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,60,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बताया जा रहा है कि इस साल 29 जनवरी 2026 को वायदा बाजार में सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना करीब 5,178.45 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता देखा गया।

IBJA के अनुसार आज का गोल्ड रेट

Indian Bullion and Jewellers Association के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को सुबह के मुकाबले दोपहर तक सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई।

कैरेट    सुबह का रेट (₹/10 ग्राम)    दोपहर का रेट (₹/10 ग्राम)

  • 24 कैरेट    1,60,303    1,58,555
  • 23 कैरेट    1,59,662    1,57,920
  • 22 कैरेट    1,46,838    1,45,236
  • 18 कैरेट    1,20,227    1,18,916
  • 14 कैरेट    93,777    92,755

बिहार के शहरों में आज का गोल्ड रेट

बिहार में भी ज्वेलरी बाजार में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। प्रमुख शहरों में लगभग ये रेट चल रहे हैं (10 ग्राम के हिसाब से)।

  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • Patna    ₹1,61,290    ₹1,47,830    ₹1,20,980
  • Gaya    ₹1,61,290    ₹1,47,830    ₹1,20,980
  • Muzaffarpur    ₹1,61,290    ₹1,47,830    ₹1,20,980
  • Bhagalpur    ₹1,61,290    ₹1,47,830    ₹1,20,980
  • Darbhanga    ₹1,61,290    ₹1,47,830    ₹1,20,980

(नोट: ज्वेलरी की कीमत में मेकिंग चार्ज और टैक्स जुड़ने से अंतिम कीमत अलग हो सकती है।)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल

All India Sarafa Association के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना 400 रुपये गिरकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्यों बदल रहे हैं सोने के भाव

विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में बदलाव के पीछे कई कारण हैं, जैसे

  • वैश्विक बाजार में अनिश्चितता
  • डॉलर और बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव
  • पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव

इन वजहों से निवेशक अक्सर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में तेजी या गिरावट देखने को मिलती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static