Gold Price Today 16 January 2026: सोने ने बनाया नया ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानिये अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Friday, Jan 16, 2026-06:24 AM (IST)

Gold Price Today 16 January 2026 को सोने की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। दिल्ली समेत देशभर में बढ़ती कीमतों का असर अब बिहार के सर्राफा बाजार में भी साफ दिखने लगा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोना लगातार पांचवें दिन मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया।

Bihar Gold Rate Today | क्यों महंगा हुआ सोना?

बाजार जानकारों के मुताबिक Stockists Buying, Jewellery Demand, और Global Gold Price Trend के चलते सोने की कीमतों में यह तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जिसका सीधा असर बिहार के शहरों में पड़ा।

IBJA Gold Rate Today | शुद्धता के हिसाब से आज का भाव

(Indian Bullion and Jewellers Association के ताजा आंकड़े)

सोने की शुद्धता    आज का रेट (₹/10 ग्राम)

  • 24 Carat Gold    ₹1,42,015
  • 23 Carat Gold    ₹1,41,446
  • 22 Carat Gold    ₹1,30,086
  • 18 Carat Gold    ₹1,06,511
  • 14 Carat Gold    ₹83,079

Bihar City Wise Gold Price | बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

(प्रति 10 ग्राम)

  • शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट
  • पटना    ₹1,43,660    ₹1,31,690    ₹1,07,760
  • गया    ₹1,43,620    ₹1,31,650    ₹1,07,720
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,43,580    ₹1,31,610    ₹1,07,690
  • भागलपुर    ₹1,43,600    ₹1,31,630    ₹1,07,700
  • दरभंगा    ₹1,43,550    ₹1,31,590    ₹1,07,660

MCX Gold Price Today | वायदा बाजार में भी रिकॉर्ड

MCX Gold Price की बात करें तो फरवरी डिलीवरी वाला सोना 900 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ ₹1,43,173 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex Gold Price 4,636 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा।

Bihar Jewellery Market Update | खरीदारी पर क्या पड़ेगा असर?

ज्वैलर्स के अनुसार अगर कीमतों में यही तेजी बनी रही तो शादी-विवाह की खरीदारी महंगी हो सकती है। छोटे निवेशक Gold Investment से फिलहाल दूरी बना सकते हैं। वहीं लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए सोना अब भी Safe Haven Asset बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static