Gold Price Today:सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जानिये अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Monday, Mar 02, 2026-04:32 PM (IST)
Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के चलते सोमवार को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। इसका सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजारों में भी देखने को मिला।
MCX में बड़ी तेजी, बिहार के बाजारों में असर
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने का वायदा भाव करीब 4% से ज्यादा चढ़कर 1,68,599 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,62,104 रुपये पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
IBJA के अनुसार आज का ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सुबह से दोपहर तक सोने के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई।
- कैरेट सुबह का भाव दोपहर का भाव
- 24 कैरेट ₹1,59,097 ₹1,66,469
- 23 कैरेट ₹1,58,460 ₹1,65,802
- 22 कैरेट ₹1,45,733 ₹1,52,486
- 18 कैरेट ₹1,19,323 ₹1,24,852
- 14 कैरेट ₹93,072 ₹97,384
बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
Patna
- 24 कैरेट: ₹1,69,850
- 22 कैरेट: ₹1,55,700
- 18 कैरेट: ₹1,27,400
Gaya
- 24 कैरेट: ₹1,69,600
- 22 कैरेट: ₹1,55,500
- 18 कैरेट: ₹1,27,200
Muzaffarpur
- 24 कैरेट: ₹1,69,700
- 22 कैरेट: ₹1,55,650
- 18 कैरेट: ₹1,27,300
Bhagalpur
- 24 कैरेट: ₹1,69,750
- 22 कैरेट: ₹1,55,680
- 18 कैरेट: ₹1,27,350
(नोट: स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के अनुसार कीमतों में हल्का अंतर संभव है।)
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा हाल?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, ज्वेलर्स की नई खरीदारी के चलते राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,800 रुपये मजबूत होकर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना ऊंचे स्तर पर कारोबार करता दिखा, जिससे घरेलू बाजारों को सपोर्ट मिला।

