डकैतों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को दिया अंजाम, 20 लाख के आभूषण लूट हुए फरार
Thursday, Apr 02, 2026-03:56 PM (IST)
Rohtas: रोहतास के काराकाट थानाक्षेत्र स्थित चिकसील बाजार में 29 मार्च की रात डकैतों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब 12 से 13 हथियारबंद बदमाशों ने मां ज्वैलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण और करीब पौने दो लाख नकद लूट लिए। डकैतों ने 83 वर्षीय मकान मालिक को बंधक बना लिया और गैस कटर से तिजोरी काटकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने वाले एक ग्रामीण को भी बांधकर शौचालय में बंद कर दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी खेतों के रास्ते फरार हो गए...

