भोजपुरी फिल्म ‘तेरे संग'' का फर्स्ट लुक रिलीज, फुल Romance से भरी है संजना पांडेय-गौरव झा की यह Movie

Monday, Oct 17, 2022-01:28 PM (IST)

बिहार डेस्कः भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय और गौरव झा की आने वाली फिल्म ‘तेरे संग' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ‘तेरे संग' के निर्माता बी एन तिवारी-संजीव कुमार सिंह और निर्देशक अरविंद कुमार हैं। इस फिल्म को लेकर संजना पांडेय बेहद रोमांचित हैं।

PunjabKesari

संजना पांडेय ने कहा कि ‘तेरे संग' एक सम्पूर्ण रोमांटिक फिल्म है, जिसे आज की युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फिल्म में मेरा किरदार एक गरीब लड़की का है, जो गांव में रहती है। उसके उपर घर की पूरी जिम्मेदारी होती है। लेकिन उसकी शादी शहर के लड़के से हो जाती है। लड़का शहर में पला-बढ़ा है और शहर में ही रहता है। लेकिन उसके पिता उसकी शादी गांव की लड़की से करवा देता है।

PunjabKesari

अभिनेत्री ने बताया कि शहर के लड़के का किरदार गौरव झा निभा रहे हैं, जो एक बेहतरीन कलाकार हैं। इस फिल्म में परिवार की अहम भूमिका को भी दिखाया गया है। फिल्म शानदार बनी है, इसलिए मैं सबों से आग्रह करूंगी कि फिल्म जब भी रिलीज हो। सभी लोग समस्त परिवार के साथ फिल्म देखें।

PunjabKesari

गौरतलब है कि ‘तेरे संग' का निर्माण ब्रदर मीडिया एंटरटेनमेंट से हुआ है। इस फिल्म के सह निर्माता यश राज शर्मा और शशि शर्मा हैं। फिल्म में गौरव झा और संजना पांडेय के साथ जे पी सिंह, विद्या सिंह, नीतू चौहान, रानी सिंह, अतुल सिंह, शिवा सिंह राजपूत, विभा सिंह और अमित शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

PunjabKesari

फिल्म में गीत-संगीत विनय बिहारी का है। कहानी साजिद मालिक, डीओपी बिपिन प्रसाद हैं। संकलन कृष्ण मुरारी यादव, कोरियोग्राफी संजय सुमन एवं अशोक मैटी और आर्ट रणधीर एस दास का है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static