महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड...भाई ने कहा- 8 महीने से नहीं मिली थी सैलरी

5/9/2023 3:03:38 PM

जमुईः बिहार के जमुई जिले में एक महिला डॉक्टर ने सोमवार रात को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर  की 10 दिन पहले ही शादी तय हुई थी।

बांका में प्रभारी के पद पर थी कार्यरत
जानकारी के मुताबिक, मामला टाउन थाना क्षेत्र के सिरचन नवादा मोहल्ले का है। मृतका की पहचान प्रमोद पंडित की पुत्री डॉक्टर रानी इंद्रा भारती(32) के रूप में हुई है। रानी इंद्रा भारती बांका जिले के खेसर स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के पद पर तैनात थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रानी अपने घर जमुई आई हुई थी। इसी बीच सोमवार की देर रात वह घर में अकेली थी। डॉक्टर का भाई जब घर पहुंचा तो रानी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के छोटे भाई राजन का कहना है कि रानी इंद्रा भारती को बीते आठ महीने से वेतन नहीं मिला था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

मृतका की 10 दिन पहले तय हुई थी शादी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला चिकित्सक डॉक्टर रानी इंद्रा भारती ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डॉक्टर रानी इंद्रा भारती की 10 दिन पहले समस्तीपुर में शादी तय हुई थी। वह लड़का भी डॉक्टर हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static