बिहार चुनाव में किस्मत आजमाएगी भीम आर्मी, BJP को हराने के लिए चंद्रशेखर ने कही ये बात

9/9/2020 4:09:44 PM

 

पटनाः बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भीम आर्मी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है।

चंद्रशेखर ने मोतिहारी के मधुबन में एक विशाल सभा को संबोधित किया। इस दोरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह भाजपा और नीतीश कुमार को हराने के लिए किसी के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद महागठबंधन के साथ जुड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो राज्य में दलित वोट बैंक को लेकर राजनीति गरमा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static