पैसों को लेकर हुआ विवाद तो शख्स की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीटकर मार डाला

Thursday, Oct 27, 2022-02:47 PM (IST)

रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपी को पकड़ा और उसकी भी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी।

PunjabKesari

दोनों के बीच पैसे को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक, मामला डेहरी के मुफस्सिल थाना के जमुहार तथा कंचनपुर के पास का हैं। मृतकों की पहचान झलेरा सिंह और पूर्व सरपंच अनिल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच अनिल यादव और सत्येंद्र सिंह उर्फ झरेला सिंह के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चला हुआ था। पैसे की वसूली के लिए सत्येंद्र अनिल यादव पर दबाव बना रहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। इसी बीच सत्येंद्र सिंह आज यानी गुरुवार को पैसे की वसूली के लिए अनिल यादव के घर आया तो दोनों में मारपीट हुई। इसी बीच अनिल ने झझेरा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल सिंह भागने की कोशिश कर रहा था। उसी दौरान लोगों ने उसे पकड़कर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।

PunjabKesari

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। गांव में तनाव का माहौल होने के कारण पुलिस ने वहां पर कैंप लगा दिया।डीएसपी ने कहा कि अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static