BJP कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओें का प्रदर्शन, सुशील मोदी का किया घेराव

Sunday, Sep 27, 2020-05:37 PM (IST)

 

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सभी पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही पार्टियों ने उम्मीदवारों को उतारना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच आज भाजपा कार्यालय (BJP office) के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का घेराव कर जमकर हंगामा किया। 

लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर सुशील मोदी (Sushil Modi) की घेराबंदी की। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार स्थानीय होना चाहिए। कुमारी बबीता, हमारे साथ पिछले 25 वर्षों से काम कर रही हैं। उन्हें उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। साथ ही लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान उम्मीदवार विजय सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं का अपमान करते हैं और अपने ही परिवार के लोगों को आगे बढ़ाने में जुटे होते हैं।

वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिन्हा ने न तो इलाके में रहते हैं और न ही लोगों से मिलते जुलते हैं। इसी के चलते कार्यकर्ताओं ने इस चुनावी साल में उम्मीदवार को बदलने की मांग की है। बता दें कि पुलिस की सहायता के साथ कार्यकर्ताओं को शांत करवाया गया। 

Nitika

Related News

पटना के बाद भागलपुर में BJP नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर; इलाके में फैली दहशत

"विपक्षी पार्टियां वंशवाद की राजनीति तक ही सीमित", जेपी नड्डा बोले- BJP में सभी को समान अधिकार प्राप्त

पटना में सुबह-सुबह BJP नेता की हत्या, लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी

अब गमछे की जगह हरी टोपी और बैज लगाएंगे RJD कार्यकर्ता, BJP का तंज- असुरों की पहचान नहीं बदलेगी..

शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर आरोप, कहा- ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगकर कर रहे कोलकाता कांड का ''राजनीतिकरण''

"नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा लॉ एंड ऑर्डर, BJP नेता की हत्या को लेकर तेजस्वी ने CM पर बोला हमला

"NDA के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर", BJP नेता की हत्या पर तेजस्वी ने साधा सरकार पर निशाना

आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 5 अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन; कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

JDU ने सीताराम प्रसाद को पार्टी से किया निष्कासित, शराब पार्टी  करते हुए पुलिस ने किया था गिरफ्तार

किसानों की सुविधा के लिए बिहार में खुलेगा APEDA कार्यालय, केंद्रीय कृषि मंत्री ने की घोषणा