पेड़ से झूलता हुआ मिला विवाहित महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

12/5/2022 1:45:55 PM

 

शेखपुराः बिहार के शेखपुरा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है, जहां पर पेड़ से झूलता हुआ विवाहिता महिला का शव मिला है। वहीं शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फरपर के बधार का है, जहां पर शीशम के पेड़ में दुपट्टे से झूलता एक विवाहिता का शव मिला है। मृतका की पहचान फरपर गांव निवासी सुभाष कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजू की शादी 1 वर्ष पूर्व अरियरी थानां क्षेत्र के फरपर गांव निवासी इंदर चौहान के पुत्र सुभाष कुमार के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से लगातार रंजू देवी को पति सहित ससुराल वाले दहेज की डिमांड किया करते थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। वहीं अपनी बेटी के घर बसाई जाने के उद्देश्य से मायके वालों ने 2 कट्ठा जमीन दहेज के तौर पर देने की भी बात कही थी, लेकिन ससुराल वाले लोग एक बीघा जमीन की मांग कर रहे थे। इसको लेकर हत्या किए जाने की बात कही है।

इधऱ, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि परिजन आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं और शव को फंदे से निकालने से मना कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और शव को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static