शराबबंदी के लिए बिहार सरकार ने कसी कमर, 22 दिसंबर से "समाज सुधार यात्रा" पर निकलेंगे नीतीश

12/17/2021 1:42:40 PM

पटनाः बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए नीतीश सरकार ने कमर कस ली है। इसके लिए सरकार द्वारा कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 दिसंबर से समाज सुधार यात्रा पर निकलेंगे। 15 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा की शुरूआत पूर्वी चंपारण से की जाएगी। इसके बाद नीतीश राज्य के सभी जिलों में जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा के दौरान राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। साथ ही राज्य के 6 प्रमंडल के 1-1 जिले में और 3 प्रमंडल (पटना, मुंगेर तिरहुत) के दो-दो जिलों में जनसभा की जाएगी। इन जनसभों में जिलों के जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी और इसमें पूर्ण शराबबंदी अभियान, दहेज प्रथा और बाल विवाह मुक्ति अभियान नीतियों पर चर्चा होगी।

इसके अतिरिक्त कई विषयों पर समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें संबंधित जिले के जनप्रतिनिधि, प्रभारी मंत्री, जिले के निवासी मंत्री और मद्य निषेध उत्पाद निबंधन विभाग के मंत्री उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिन-जिन विभागों की समीक्षा होगी, उसके प्रधान सचिव और संबंधित पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static