CM नीतीश ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर की चादरपोशी, राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए मांगी दुआ

Sunday, Sep 22, 2024-08:37 PM (IST)

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये।
PunjabKesari
इस अवसर पर इमाम मौलाना अजमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और स‌द्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की।
PunjabKesari
दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो० अफजल अब्बास, मजार शरीफ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेजर इकबाल हैदर खान, मजा शरीफ प्रबंधन समिति के सचिव मो० तहसीन नदीम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित थे।
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static