Nitish Kumar: पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे CM नीतीश कुमार, मां की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Thursday, Jan 01, 2026-02:02 PM (IST)

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा का दौरा किया और अपनी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नीतीश कुमार ने अपने पिता राम लखन सिंह और उनकी पत्नी मंजू सिन्हा की मूर्तियों पर भी माला चढ़ाई।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याण बिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

PunjabKesari

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार, विधायक रूहेल रंजन, विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्ला, मुख्यमंत्री के सचिव चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम वरीय पुलिस अधीक्षक पटना  कार्तिकेय के शर्मा, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिन्तक तथा अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static