HAM द्वारा आयोजित ''दलित समागम'' में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश, जीतनराम मांझी ने किया स्वागत

Saturday, Mar 01, 2025-10:10 AM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा गांधी मैदान में आयोजित 'दलित समागम' में शामिल हुए। इस अवसर पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक तथा केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। 

PunjabKesari

साथ ही हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष-सह-लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब यहां इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। आप सबको बधाई देता हूं और आपका अभिवादन करता हूं।

PunjabKesari

इस अवसर पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक तथा केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष-सह-विधायक अनिल कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static