CM नीतीश ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, कहा- दिल्ली के विकास कार्यों को मिलेगी गति

Friday, Feb 21, 2025-09:29 AM (IST)

Delhi CM Rekha Gupta: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Bihar CM Nitish Kumar) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर रेखा गुप्ता (Delhi New CM Rekha Gupta) को बधाई एवं शुभकामनायें दी। नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में दिल्ली के विकास कार्यों को गति मिलेगी। 

बता दें कि, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शपथ ग्रहण की। उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रेखा गुप्ता को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ दिल्ली की नई सरकार का गठन हो गया है।

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनी

गौरतलब हो कि रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। उनसे पहले आतिशी, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। उन्होंने तीन बार की आम आदमी पार्टी विधायक रहीं बंदना कुमारी को बड़े अंतर से हराया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static