दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता को सम्राट चौधरी ने दी बधाई, कहा- जनता के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए.....
Thursday, Feb 20, 2025-08:38 AM (IST)

Delhi New CM: बीजेपी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता( New Delhi CM Rekha Gupta) का नाम घोषित कर दिया है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Bihar Deputy CM Samrat Choudhary) ने दिल्ली में छात्र राजनीति से उभरी रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।
सम्राट चौधरी ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री बन कर वे दिल्ली की जनता और विशेष कर बिहार-यूपी के लोगों के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए समस्याओं का समाधान करेंगी। भाजपा नेता ने राजधानी का नेतृत्व महिला के हाथों में सौंपने का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी। उन्होंने प्रवेश वर्मा को उप मुख्यमंत्री और विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के फैसले का भी स्वागत किया है।
रेखा गुप्ता आज लेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ
बता दें कि हाल में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं और इस समय वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
"केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने दी 11 वर्ष के कुशासन की सजा", दिल्ली चुनाव के नतीजों पर बोले ललन सिंह
