पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

Tuesday, Mar 10, 2026-04:53 PM (IST)

Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्थावां एवं सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि सतीश कुमार एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

यह भी पढ़ें- बिहार के इस कद्दावर नेता और पूर्व विधायक का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

बता दें कि बिहार की राजनीति के एक अनुभवी स्तंभ और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी, पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन हो गया है। वे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके जाने से नालंदा और शेखपुरा सहित पूरे राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश बाबू न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि उन्हें क्षेत्र के दबे-कुचले वर्गों की आवाज बुलंद करने वाले एक प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static