Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के यहां दही-चूड़ा का भोज, CM नीतीश भी हुए शामिल

Thursday, Jan 15, 2026-01:59 PM (IST)

Chirag Paswan Dahi Chura Bhoj: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज मकर संक्रांति के अवसर पर 1-व्हीलर रोड, शहीद पीर अली खां मार्ग स्थित, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

PunjabKesari

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, सांसद अरूण भारती, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static