क्या रीना पासवान लड़ेंगी राज्यसभा चुनाव? चिराग ने तोड़ दी चुप्पी, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल
Saturday, Feb 21, 2026-06:17 PM (IST)
Rajya Sabha election 2026: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपनी मां रीना पासवान (Reena Paswan) के आगामी राज्यसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह राजनीति से दूर रहना चाहती हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शुक्रवार रात पत्रकारों के प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा, ''मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मेरी मां उन पांच राज्यसभा सीटों में से किसी पर भी दावेदार नहीं हैं, जिनके लिए चुनाव घोषित किए गए हैं। वह भले ही एक मां या पत्नी के रूप में सार्वजनिक रूप से दिखाई दी हों, लेकिन वह सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहती हैं।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि राजग को सभी पांचों सीट मिलेंगी।''
यह भी पढ़ें- इस राज्य के लाखों किसानों के खाते में 113 करोड़ रुपए ट्रांसफर, जल्द चेक करें अपना अकाउंट
16 मार्च को होंगे चुनाव
बिहार की पांच सीट सहित राज्यसभा की 37 सीट के लिए चुनाव 16 मार्च को होंगे। वर्तमान में, इन पांच सीट में से दो पर जद(यू), दो पर राजद और एक पर आरएलएम का कब्जा है। राज्य विधानसभा में भारी बहुमत प्राप्त कर चुके सत्तारूढ़ राजग ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपने 202 विधायकों की मदद से सभी पांच सीट पर कब्जा करने का भरसक प्रयास करेगा।

