1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड बंगला में समान की शिफ्टिंग, इस्तीफा से पहले ही नीतीश खाली कर रहे CM आवास! सियासी हलचल तेज

Saturday, Apr 11, 2026-02:19 PM (IST)

Bihar Politics : बिहार के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य की सियासत में इन दिनों बड़ी उथल-पुथल मची हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास, 1 अणे मार्ग से सामानों की शिफ्टिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, पटना स्थित 1 अणे मार्ग के सरकारी आवास से 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में चीजें शिफ्ट हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रहेंगे। उनके सामान को ट्रैक्टर के जरिए वहां पहुंचाया जा रहा है। 

जानकारी हो कि बृहस्पतिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अब वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपनी संसदीय पारी का नया आगाज करेंगे। उनके राज्यसभा जाने के साथ ही बिहार में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं गुरुवार दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि अब वे केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहेंगे। उनके इस कदम से बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बता दें कि नीतीश कुमार ने 1985 में बिहार विधानसभा से अपनी पारी शुरू की थी। वे 6 बार लोकसभा सांसद रहे और मुख्यमंत्री बनने के बाद 4 बार विधान परिषद के सदस्य चुने गए। वहीं आज नीतीश राज्य सभा सदस्य के रुप में शपथ ली है। जिसके साथ उन्हें चारों सदनों के सदस्य होने का गौरव प्राप्त हो गया। नीतीश कुमार लालू यादव के बाद चारों सदनों के सदस्य बनने वाले दूसरे सीएम बन गए है। 

14 अप्रैल को दे सकते है सीएम पद से इस्तीफा!

 बिहार में अब सवाल यह है कि यदि नीतीश कुमार पद छोड़ते हैं, तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? एनडीए (NDA) की वापसी की चर्चाएं तेज हैं। अगले चार-पांच दिन बिहार की भविष्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे। जानकारी म‍िल रही है क‍ि जिस दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। संभावना जताई जा रही है कि उसी दिन बिहार के नए सीएम की घोषणा हो सकती है। यह बिहार की राजनीति में एक युग का अंत और एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र दे सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static