19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, NDA फैसले पर चिराग ने तोड़ी चुप्पी

Tuesday, Mar 03, 2026-11:12 PM (IST)

पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। 19 विधायकों वाली Lok Janshakti Party (Ram Vilas) को इस बार राज्यसभा की एक भी सीट नहीं मिली है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे कि संख्या बल मजबूत होने के बावजूद पार्टी को मौका क्यों नहीं दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख Chirag Paswan की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन में सीटों का फैसला आपसी सहमति से होता है और उनकी पार्टी एनडीए के सभी उम्मीदवारों का समर्थन करेगी।

पार्टी के प्रवक्ताओं का कहना है कि राज्यसभा सीट को लेकर कोई नाराजगी नहीं है और गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला आगामी चुनावी रणनीति और पूर्व समझौतों के तहत लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News

static