शिक्षा मंत्री की बुद्धि भ्रष्ट हो गई, रामचरितमानस पर उनका बयान तुष्टिकरण की राजनीतिः नित्यानंद राय

Saturday, Jan 14, 2023-04:22 PM (IST)

समस्तीपुरः केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंदशेखर के रामचरित मानस पर दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के विचारों और डीएनए में भगवान श्री राम एवं कृष्ण है। नित्यानंद राय शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री चंदशेखर की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है।

"ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए"
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि समाज मे सभी धर्म के ग्रंथों का आदर किया जाना चाहिए, न कि वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सर्व-धर्म समभाव की बात करती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से घबरा गए है, इसलिए ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है। उन्होंने शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर के बयान को हिन्दुओं का अपमान बताया और कहा कि ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।  

"नीतीश की समाधान यात्रा जनता के साथ धोखा"
नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की यह यात्रा जनता के साथ धोखा है। राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले है। इससे स्पष्ट है कि नीतीश कुमार ने पिछले 17 वर्षो में जन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की समाधान यात्रा जनता के साथ धोखा है। भाजपा नेता ने कहा कि समस्या का समाधान तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है, गरीबों की गरीबी मिटाने की योजना हो या देश को सुरक्षित रखने की सारी सुरक्षा व्यवस्था का समाधान हो। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी समाधान कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static