बाबा गरीबनाथ मंदिर में चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद मनाया गया जश्न, एक-दूसरे को खिलाए लड्डू

Thursday, Aug 24, 2023-12:52 PM (IST)

मुजफ्फरपुरः बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3 Mission) की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद मंदिर के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने अबीर गुलाल और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। वहीं, इस दौरान सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां बांटी।

PunjabKesari

महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि दिनभर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद जैसे ही सफल लैंडिंग की खबर मिली, हम लोगों में उत्साह भर गया। सभी ने वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष करते हुए जश्न मनाया। बता दें कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' के बाद भारत वहां पहुंच गया है जहां पहले कोई देश नहीं पहुंचा है। अंतरिक्ष अभियान में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत का चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3' बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है।

PunjabKesari

वहीं, भारतीय चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3' ने ‘चांदा मामा' के उस ‘गहरे अंधेरे', सर्वाधिक ठंडे और दुर्गम छोर ‘दक्षिणी ध्रुव' को साहसिक कदमों से चूमा है जहां आज तक कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है। भारत के वैज्ञानिकों ने बुधवार को चंद्रमा की दुनिया में अभूतपूर्व इतिहास रचा दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static