रामचरितमानस पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे शिक्षा मंत्री, समस्तीपुर की अदालत में मुकदमा दायर

Wednesday, Jan 18, 2023-08:42 AM (IST)

 

समस्तीपुरः धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित बयान दिए जाने के मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर पर समस्तीपुर की एक अदालत मे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुकदमा दायर किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशोर राय ने यहां बताया कि समस्तीपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर पर भारतीय दंड विधान की धारा 153 ए, 153 बी, 295 ए एवं 505 के तहत पारिवाद पत्र दाखिल किया गया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय द्वारा अदालत में दायर किए गए इस मुकदमे मे बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर पर धार्मिक पुस्तक रामचरितमानस पर गलत बयानबाजी कर करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं पर कुठाराघात करने और राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static