बिहार में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी, आधी रात को घर में घुसा हैवान...फिर किया दुष्कर्म
Wednesday, Nov 26, 2025-05:16 PM (IST)
Buxar Rape News: बिहार के बक्सर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। दरअसल, यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर रेप (Rape of Minor) किया गया। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
आधी रात को घर में घुसा हैवान
जानकारी के मुताबिक, घटना कोरानसराय थाने के एक गांव की है। वारदात 22 नबंवर की है। पीड़िता के चाचा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी बीते शनिवार रात को शौच करने गई थी। शौच करने के बाद जब वह अपने कमरे में गई तभी वहां पर गांव का एक युवक आ गया और फिर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच पीड़िता का चचेरा भाई अपने कमरे से बाहर निकला तो नाबालिग के कमरे से किसी की आवाज आ रही थी। उसने तत्परता दिखाते हुए दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फिर अपने पिता को सारी बात बताई। जब लड़की के चाचा वहां पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजा खोला तो उन्हें धक्का देते युवक भाग निकला।
वहीं, इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला थाना को इसकी जानकारी दी। इस मामले में मुख्य आरोपित समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता को कोर्ट ले जाकर बयान दर्ज करा लिया गया। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

