बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू, भाकपा-माले के विधायकों ने परिसर में किया प्रदर्शन

Friday, Feb 25, 2022-12:56 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। बजट सत्र में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे हैं। उनके विधानसभा पहुंचने पर सत्तापक्ष के विधायकों ने स्वागत किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए उन्हें सत्र के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

PunjabKesari

आज विधानसभा के पहले दिन कांग्रेस ने राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध करने का ऐलान किया। कांग्रेस विधायकों ने कहा है कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनके कुछ साथी सदन में रहेंगे जबकि कुछ साथी बाहर रहकर विरोध जताएंगे। समस्तीपुर में मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने समस्तीपुर में हुई जेडीयू नेता के हत्या की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही नीतीश सरकार पर भगवाकरण होने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari

भाकपा माले के विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया है। भाकपा माले विधायकों ने समस्तीपुर की घटना के साथ-साथ विधानसभा परिसर में स्वास्तिक चिन्ह स्थापित किए जाने का भी उन्होंने विरोध किया है। भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया है कि बिहार में भगवा एजेंडा लागू किया जा रहा है और नीतीश कुमार का सुशासन वाला दावा खत्म हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static