गर्लफ्रेंड को सोनपुर मेला दिखाना बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी, बाकी सहेलियों ने देखा तो आपस में हुई गुत्थम-गुत्था
Tuesday, Nov 29, 2022-04:17 PM (IST)

वैशालीः बिहार के वैशाली जिले में बॉयफ्रेंड के लिए लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 5 लड़कियां आपस में लड़ रही हैं। वहीं लड़कियों के बीच मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ जुटी रही।
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 3 तीन पुराना है। बताया जा रहा है कि सोनपुर मेले में एक लड़का एक लड़की को मेला घूमा रहा था। इसी बीच 3-4 लड़कियां वहां पर आ गई और उस लड़की के साथ मारपीट करने लगीं। उनका कहना था कि यह मेरा बॉयफ्रेंड है। इसके बाद सभी लड़कियां मिलकर आपस में मारपीट करने लगी। यह सब देखकर युवक ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। इस दौरान मेले में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को देखकर सभी लोग हैरान हो गए।
बता दें कि सड़क पर लड़कियों ने जमकर एक दूसरे पर थप्पड़ एवं घूंसा चलाया। इस वायरल वीडियो की प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। हांलाकि लड़कियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।