बिहार में शर्मनाक कांड, देवर-देवरानी ने भाभी को पहले अर्धनग्न करके बेरहमी से पीटा और फिर...
Tuesday, May 13, 2025-05:38 PM (IST)

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को उसके देवर और देवरानी ने अर्धनग्न करके बेरहमी से पीटा। पति-पत्नी की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई, इसके बाद उन्होंने महिला को जान से मारने की कोशिश में उसका गला भी दबाया।
जानकारी के अनुसार, जिले के योगापट्टी क्षेत्र की है। पीड़िता महिला की पहचान बलुआं परेगवा गांव निवासी मोहन राम की 30 साल की पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार सुबह ममता देवी का अपने देवर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और देवर व देवरानी ने उसे अर्धनग्न करके पीटना शुरू कर दिया।
महिला का पति दिल्ली में करता है मजदूरी
पीड़िता के अनुसार, देवर-देवरानी ने उसकी हत्या करने की नीयत से गला भी दबाया, लेकिन किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। वहीं घायल महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया। स्थानीय सीएचसी के डॉक्टर आजाद ने बताया कि महीला के गले पर गला घोंटने का निशान थे। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इस घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते के बाद ही कार्रवाई की जाएगी ।