पटना के बुद्धा कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी
Friday, May 01, 2026-06:20 PM (IST)
Patna News : बिहार में राजधानी पटना के बुद्धाकॉलोनी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था 01, कृष्ण मुरारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर राजा पुल गेट नंबर 22 के समीप एक युवक का शव बरामद किया गया है।
मृतक की पहचान पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा का निवासी शंकर चौहान (26) के रूप में की गई है। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है। मुरारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम के सहयोग से आवश्यक साक्ष्य संकलन करते हुए घटना की जांच एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

