झाड़ी से 25 वर्षीय महिला का शव बरामद, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Tuesday, Sep 12, 2023-10:27 AM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सोमवार को झाड़ी से महिला का शव बरामद किया है। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।        

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरीदपुर गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी मोना देवी (25) की हत्या के बाद उसके ससुराल वाले उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसकी जानकारी जब मृतका के मायके वालों को मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो अंतिम संस्कार करने जा रहे सभी लोग शव को झाड़ी में फेंककर भाग निकले। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।               

बता दें कि मामले में मृतका के मायके वालों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static