5 अक्टूबर को बिहार आएंगे BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, एक महीने तक होगा BJP का राज्यव्यापी आयोजन

Thursday, Sep 21, 2023-02:32 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि 5 अक्टूबर को भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष और गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की 100वीं वर्षगांठ पार्टी मनाने जा रही है। यह कार्यक्रम पूरे एक महीने तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा इस कार्यकम का उद्घाटन पटना के बापू सभागार में करेंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से एक महीने तक चलने वाले 'भारतीय जनता पार्टी पुराने साथी जनसंघ काल' में पार्टी के पुराने सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जो भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ को सींचने का काम किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि कैलाशपति मिश्र के कार्यकाल को पूरी प्रदर्शनी के रूप में दिखाया जाएगा। साथ ही साथ पूरे प्रदेश में सभी जिलों में यह कार्यक्रम करके भारतीय जनता पार्टी के पुराने साथियों को सम्मानित किया जाएगा और 3 नवंबर को कैलाशपति विश्व की पुण्यतिथि है। इस दिन हम उनके गांव में भी कार्यक्रम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे एक महीने का पखवाड़ा बिहार भारतीय जनता पार्टी उसको मनाने का काम करेगी और सदैव कैलाशपति मिश्र की शुभ वर्षगांठ पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी बापू सभागार में कार्यक्रम करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static