MLA ज्ञानू के खिलाफ BJP ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, अपनी ही पार्टी के खिलाफ की थी टिप्पणी

12/11/2021 11:28:41 AM

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के बाढ़ से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ टिप्पणी किए जाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनय सिंह ने विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को कारण बताओ नोटिस भेजकर 14 दिनों के अंदर इस संबंध में जवाब देने को कहा है। नोटिस में उनसे पार्टी के खिलाफ बयान दिए जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि क्यों नहीं आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

विधायक ज्ञानू पर आरोप है कि उन्होंने 05 दिसंबर को अपनी ही पार्टी के खिलाफ सख्त टिप्पणी की थी। उन्होंने सीधे तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़ा किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static