Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम... सभी इलाकों में शीतलहर के हालात, 10 जनवरी तक और बढ़ेगी ठंड

Saturday, Jan 07, 2023-12:26 PM (IST)

पटनाः बिहार में ठंड का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं से शुक्रवार को पूरा राज्य ठिठुरता रहा। बीते 24 घंटे के तापमान के कारण 30 जिलों में कोल्ड डे घोषित किया गया है। वहीं आने वाले 2-3 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। साथ ही 11 जनवरी तक उत्तर बिहार में घने कोहरे का असर होगा।

PunjabKesari

8 से 13 किमी की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार,  शुक्रवार को राजधानी पटना, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर,फारबिसगंज, बांका, भागलपुर, सुपौल समेत 10 जिलों में सीवियर कोल्ड डे की स्थिति रही। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं ठंड के कारण जीवन अस्त व्यस्त है, लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। कोहरे के कारण दृश्यता कम है. लगभग सभी हिस्सों में शीत लहर जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग की मानें तो राज्यभर में अधिक दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न हिस्से में 8 से 13 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है। ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान है।

राज्य के 30 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति
वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार तक मौसम पूरी तरह से शुष्क है।  तेज हवाओं के करण तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 18 जनवरी तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। लगातार पछुआ हवाएं चलने के कारण 30 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले 2-3 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

PunjabKesari

आने वाले 4 से 5 दिनों में और बढ़ेगी ठंड
बता दें कि बीते 24 घंटे के तापमान के कारण 30 जिलों में कोल्ड डे घोषित किया गया है। राजधानी पटना में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 15 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। बिहार में आने वाले दिनों में 4 से 5 डिग्री तक के तापमान में गिरावट दर्ज किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से इस ठंड में पूरी तरह से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वाहन चलाते समय पूरी तरह सावधानी बरतें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static