Weather Alert : पहाड़ी ठंडी हवाओं ने बदला बिहार के मौसम का रुख, तापमान में आई गिरावट; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Saturday, Jan 31, 2026-12:33 PM (IST)
Bihar Weather Alert : बिहार में मौसम ने एक बार फिर रुख बदल लिया है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने प्रदेश के कई जिलों में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
कोहरे की चादर में लिपटेंगे ये जिले
मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड के मद्देनजर 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर शामिल हैं। फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
तापमान में आई गिरावट
बीते कुछ दिनों में बिहार में मौसम हल्का गर्म और साफ रहा, लेकिन अब पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिस कारण दिन के तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की हिदायत दी है। वाहन चालकों को कोहरे के दौरान गाड़ियां धीमी गति से चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

