भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा बिहार म्यूजियम व पटना म्यूजियम, जो अपने आप में अनोखा होगाः CM

6/4/2021 9:47:34 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाला भूमिगत मार्ग अपने आप में अनोखा होगा।

नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि देश का पहला अंतररष्ट्रीय संग्रहालय पटना में ‘बिहार म्यूजियम' बनाया गया। पहले से बनाए गए पटना म्यूजियम का विस्तारीकरण कर उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम भूमिगत मार्ग से जुड़ेगा, जो अपने आप में अनोखा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रस्तावित एलाइनमेंट दिखाया गया है, वह बढ़िया है। इसमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना है। दोनों म्यूजियम की आपस में जुड़ने से बिहार के पुराने इतिहास को और बेहतर ढंग से समझने में सहुलियत होगी और विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मीठापुर तालाब परियोजना का कॉन्सेप्ट भी बेहतर है। तालाब के चारो तरफ अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ताकि पूरा क्षेत्र हरियालीयुक्त हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static