बिहार MLC चुनाव 2022: लोजपा (रामविलास) ने जारी की पहली लिस्ट, 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

Sunday, Mar 06, 2022-02:07 PM (IST)

पटनाः स्थानीय प्राधिकर से होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपनी प्रथम सूची जारी कर दी है। पहली सूची में पार्टी ने 5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, गया/जहानाबाद/अरवल से सतेंद्र शर्मा, नालंदा से नरेश प्रसाद सिंह, रोहतास/कैमूर से रविशंकर पासवान, दरभंगा से विपिन पाठक, सहरसा/मधेपुरा/सुपौल से गंगा सागर कुमार उर्फ छत्री यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि राज्य में स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की रिक्त सभी 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना सात अप्रैल को होगी। बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटें हैं, जो जुलाई 2021 से खाली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static