गोपालगंज में बड़ा हादसा! करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत....1 बुरी तरह से झुलसा, मची हाहाकार

Friday, Sep 19, 2025-02:34 PM (IST)

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां घर बना रहे तीन मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। 

छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहसी गांव की है। मृतकों में नसरुद्दीन मियां, नीरज कुमार और बलिराम सिंह शामिल है, जबकि जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब चारों मजदूर घर का निर्माण कर रहे थे, इस दौरान 4 मजदूर तेज करंट की चपेट में आ गए। वहीं इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से झुलस गया है। घायल शख्स का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि छत की ढलाई का काम चल रहा था, छत तक मिक्सर मशीन को बिजली की सप्लाई देने के लिए तार जोड़ा जा रहा था तभी यह भयानक हादसा घटित हो गया।

इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static