Bihar Election Exit Poll 2025: ज्यादातर एग्जिट पोल में NDA आगे, लेकिन एक सर्वे ने पलटा खेल!

Tuesday, Nov 11, 2025-09:42 PM (IST)

Bihar Election Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के सभी चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है और अब एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आने लगे हैं। अधिकांश सर्वे में एनडीए गठबंधन (NDA Alliance) को बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन एक नया एग्जिट पोल विपक्षी गठबंधन के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है।

Journo Mirror Exit Poll के मुताबिक, महागठबंधन (Mahagathbandhan) बिहार में भारी बहुमत हासिल कर सकता है। इस पोल में महागठबंधन को 130 से 140 सीटें, जबकि एनडीए को 100-110 सीटों के बीच मिलती दिख रही हैं। बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 सीटों का है।

बाकी एग्जिट पोल्स में NDA का पलड़ा भारी

हालांकि, बाकी सर्वे के नतीजों में तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बढ़त दिख रही है, जबकि महागठबंधन को पिछड़ता हुआ बताया गया है।

एग्जिट पोल एजेंसी    महागठबंधन की सीटें

  • DV Research    83-98 सीटें
  • P-Marq    80-98 सीटें
  • Matrize-IANS    70-90 सीटें
  • Peoples Insight    87-102 सीटें
  • JVC    88-103 सीटें
  • Peoples Pulse    75-101 सीटें
  • Chanakya    100-108 सीटें
  • Poll Diary    32-49 सीटें
  • Praja Poll Analytics    50 सीटें
  • TIF Research    76-95 सीटें
  • Polstrat    87-102 सीटें

 महागठबंधन का दावा – “इस बार बदलाव तय है”

महागठबंधन में आरजेडी (RJD), कांग्रेस (Congress), मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी, लेफ्ट दल और IIP पार्टी शामिल हैं। गठबंधन ने चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार घोषित किया था।

महागठबंधन का दावा है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह गठबंधन सत्ता में लौटेगा।

 NDA बना हुआ है फेवरेट

दूसरी ओर, एनडीए गठबंधन, जिसमें जेडीयू (JD(U)), भाजपा (BJP), HAM(S), RLM और एलजेपी (राम विलास) शामिल हैं, अपने शासनकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रख रहा है। लगभग सभी बड़े एग्जिट पोल्स ने एनडीए को स्पष्ट बढ़त (NDA Leading in Exit Polls) दी है।

दोनों चरणों में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में संपन्न हुआ।

  • पहले चरण में (6 नवंबर): 65.08% वोटिंग
  • दूसरे चरण में (11 नवंबर): 68.80% वोटिंग

दोनों चरणों में मतदाताओं का उत्साह देखने लायक रहा। महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया।

14 नवंबर को खुलेगा नतीजों का पिटारा

अब सबकी नजरें 14 नवंबर 2025 पर टिकी हैं, जब चुनाव आयोग (Election Commission) वोटों की गिनती शुरू करेगा। इसी दिन तय होगा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता बरकरार रखेंगे या फिर तेजस्वी यादव का “बदलाव” का नारा साकार होगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static