VIDEO: भागलपुर पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल और प्रियंका गांधी आएंगे बिहार
Monday, Jan 09, 2023-06:36 PM (IST)
भागलपुरः कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 किलोमीटर की यात्रा कर बिहार के भागलपुर जिले में पहुंच गई है, जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में बांका भागलपुर बॉर्डर के समीप रतनगंज में एक स्कूल से यात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा में कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजित शर्मा समेत कई विधायक, नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि यहां दो दिनों में यात्रा 53 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। उसके बाद खगड़िया जिले में प्रवेश कर जाएगी।